फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news,sock pit

बरसात से पहले सोक पिट तैयार करवाने के निर्देश

Mon, 22 Feb 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
kannauj news,sock pit
छिबरामऊ। विकास खंड क्षेत्र में दिनों दिन गिर रहे जलस्तर को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। बीडीओ ने प्रत्येक ग्राम सभा में कम से कम पांच-पांच सोक पिट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लाक सभागार में हुई पंचायत सचिवों की साप्ताहिक बैठक में जिला उद्यान अधिकारी एवं प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बहुत कम धनराशि में सोक पिट बनकर तैयार हो सकते हैं। इसके दो फायदे होंगे। एक तो जलस्तर ऊपर उठेगा और दूसरा जॉब कार्ड धारकों को सौ दिनों का रोजगार दिए जाने का लक्ष्य भी आसानी से पूरा किया जा सकता है। बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे भवनों पर भी नजर रखें। अधूरे सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों को भी अतिशीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीओ आईएसबी सुभाष चंद्र, एडीओ समाज कल्याण सुनील कुमार मिश्रा, पंचायत सचिव कौशलेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह पाल, शिवम पाठक, अजय मिश्रा, विशाल दुबे, दीपक यादव, अनुज मिश्रा, प्रदीप सिंह, विनय कुमार, पवन, रत्नांजलि सिंह, वरिष्ठ लेखाकार संतोष बाबू पाल, वरिष्ठ लिपिक रचना गुप्ता सहित सभी पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed