फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

तहसील को मिला ड्रोन कैमरा, दस गांवों में होगा सर्वेक्षण

Mon, 22 Feb 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
छिबरामऊ। गांव के घरों व जमीनों का रिकार्ड तैयार करने के लिए सरकार ने घरौनी बनाने का कार्य शुरू किया था। इसके लिए तहसील में सोमवार को ड्रोन कैमरा उपलब्ध करा दिया गया। प्रथम चरण में तालग्राम क्षेत्र के दस गांवों को सर्वेक्षण के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के लिए तैयार कराए जा रहे रिकार्ड को घरौनी में दर्ज कराने से पहले राजस्व टीम ने तहसील क्षेत्र के प्रत्येक गांव में प्रपत्र पांच भरवाए थे। इसमें आबादी पर भू स्वामी, सरकारी सम्पत्ति, सड़क आदि को दर्ज किया गया था। इसका सत्यापन कराने के लिए तहसील में एक ड्रोन के आने के बाद एसडीएम देवेश गुप्ता तथा तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने पहले चरण में होने वाले सर्वेक्षण के गांव हाजिरपुर, अयूबपुर, मुसाफिरपुर, अतरौली, किशनपुर, पुखरायां, गदनापुर काजी, बैसापुर, गदौरा, फिरोजपुर के लेखपाल, पंचायत सचिव व पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर मंगलवार को चूना डलवाकर चिन्हीकरण किया जाएगा। बुधवार को ड्रोन से सर्वेक्षण शुरू होगा। बता दें कि स्वामित्व योजना में राजस्व विभाग, पंचायत विभाग व पुलिस विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर काम करना है। ग्रामीण क्षेत्रों की संपत्ति का रिकार्ड घरौनी में दर्ज किया जाएगा। बैठक में राजस्व निरीक्षक आदित्य दीक्षित के साथ राजस्व, पुलिस व पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed