फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

हर रोज बनाए जाएं एक हजार गोल्डन कार्ड

Thu, 05 Nov 2020 07:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
कन्नौज। गोल्डन कार्ड बनाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभांवित किया जाए। इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। हर रोज एक हजार गोल्डन कार्ड बनने चाहिए। इसमें कोई लापरवाही न हो।
विज्ञापन

यह निर्देश डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड चिह्नित लाभार्थी परिवारों की संख्या के सापेक्ष बनाया जाए। सीएमओ से कहा कि हर रोज एक हजार गोल्डन कार्ड बनाए जाएं। साथ ही कैंप लगाकर व ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लिया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बताया गया अभी तक लगभग 15 हजार किसानों का डाटा फीड हो चुका है तथा 7038 लोगों का आधार संशोधन के लिए पड़ा है। उन्होंने डीडी कृषि से नाराजगी व्यक्त कर नवंबर तक फीडिंग पूरे करने के निर्देश दिए। राजकीय निर्माण निगम जिले में कुल 1445 सड़कें, 2881 किलोमीटर की है। इसमें गड्ढामुक्त का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को 10 नवंबर सभी सड़कें गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। पशुओं के टीकाकरण मात्र 16 प्रतिशत किया गया है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नवंबर टीकाकरण का कार्य पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवन का जो कार्य चल रहा है। उसकी प्रतिदिन समीक्षा की जाए। महिला कल्याण विभाग के मिशन शक्ति अभियान के के तहत बालिका सुरक्षा जागृत के लिए जागरूक करने को कहा। समाज कल्याण अधिकारी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत न्यूनतम 10 युगलों के स्थान पर 05 जोड़ों की शादी संपन्न कराने की बात कही। उन्होंने 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं में पैरा मेडिकल कालेज, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, किसान कल्याण केंद्र, राजकीय पालीटेक्निक, राजकीय महिला पालीटेक्निक, बस स्टेशन छिबरामऊ व गुरसहायगंज, किसान बाजार, किसान मंडी, सीएचसी, पीएचसी आदि निर्माण को जल्द पूरा करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ आरएन सिंह, सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप, डीडीओ एनबी सविता, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्र समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

===============
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed