{"_id":"5f63a5ba8ebc3e2ed72f3216","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp5832542158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास प्लस योजना में 15 हजार निकले अपात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास प्लस योजना में 15 हजार निकले अपात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। प्रधानमंत्री आवास प्लस आवास योजना का लाभ लेने के लिए 50,047 लोगों ने आवेदन किया। शासन के आदेश पर जब इसकी जांच कराई गई तो जिले की 504 ग्राम पंचायतों में करीब 15 हजार अपात्र निकल चुके हैं। इसमें अधिकतर आवेदनकर्ताओं के पक्के आवास पहले से बने मिले। 18 सितंबर को आवेदन स्वीकृत करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए अफसर दिन-रात फीडिंग व रिपोर्ट तैयार करने में लगे हुए हैं।
परियोजना निदेशक ग्राम विकास अभिकरण सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास प्लस आवास योजना के तहत पिछले साल 50,047 लोगों ने आवेदन किया। शासन के आदेश पर इन सभी पात्रों का सत्यापन करवाया गया। इसमें सचिव समेत बीडीओ व 40 जिला स्तरीय अफसरों को भौतिक सत्यापन के लिए लगाया गया। इसमें कई सचिवों की रिपोर्ट गलत पाई गई। अब तक करीब 90 प्रतिशत आवेदनकर्ताओं की जांच की जा चुकी है। इसमें करीब 15 हजार लोग आवास प्लस योजना में अपात्र मिले हैं। पीडी डीआरडीए ने इन सभी आवेदन को निरस्त कर दिया है। उनकी जगह आवासविहीन पात्रों को खोजकर आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। बताया 18 सितंबर को आवेदन स्वीकार करने की अंतिम दिन है। निर्धारित समय सीमा के अंदर फीडिंग कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी समय पर रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इससे आने वाले वित्तीय वर्ष में पात्रों को लाभान्वित किया जा सकेगा।