{"_id":"5f0f4ee28ebc3e63a145bdb4","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp5713942187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने 35 हजार रुपये में बेच दी भांजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा ने 35 हजार रुपये में बेच दी भांजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख। मामा ने पैसों के लालच में अपनी ही भांजी को एक युवक के हाथ 35 हजार रुपये में बेच दिया। परिजनों को इसकी भनक नहीं लगी। युवती को पता तब चला जब युवक उससे जबरदस्ती करने लगा। जानकारी पाकर पुलिस युवती के घर पहुंची और उसे थाने ले आई। युवती पुलिस से घर भेजने की गुहार लगा रही है।
गोरखपुर के एक मुहल्ला निवासी बीस वर्षीय युवती बिहार प्रदेश के भागलपुर में ननिहाल में रहती थी। करीब 15 दिन पहले मामा ने सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर सकरावा निवासी भागलपुर गया था। वहां मामा ने 35 हजार रुपये लेेकर भांजी को युवक के हवाले कर दिया। गोरखपुर ले जाने की बात कहकर मामा ने युवती को युवक के साथ भेज दिया। युवक उसे सौरिख ले आया। यहां पूछताछ में युवक ने निकाह होने की बात कही और जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। युवक ने कहा कि मामा से 35 हजार रुपये में खरीदकर लाया है। सूचना मिलने पर पुलिस युवती को थाने ले आई और उसके परिजनों को सूचना दी। युवती पुलिस से घर भेजे जाने की गुहार लगा रही है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों को बुलाया गया है। पुलिस की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।