फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj market closed in protest against GST

जीएसटी के विरोध में कन्नौज बाजार बंद

Sat, 01 Jul 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 01 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kannauj market closed in protest against GST
कन्नौज शहर में मुख्य बाजार का एक नजारा। - फोटो : Amar ujala
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों की बंदी सफल रही। व्यापारियों ने सुबह से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुबह कुछ दुकानें खुलीं तो उन्हें भी व्यापारियों ने बंद करा दिया। सड़कों पर उतरे व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की और वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिले भर में जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से जीएसटी का विरोध बाजार में दिखने लगा। व्यापारी अपनी दुकानों के सामने चबूतरे पर बैठ गए। व्यापारियों का विरोध देख दुकान खोलने पहुंचे कुछ व्यापारी दुकान खोलने का साहस नहीं जुटा सके। कई जगह जीएसटी का विरोध कर रहे व्यापारियों ने दुुकानें नहीं खुलने दीं। व्यापारियों का कहना है कि सरकार पहले जीएसटी की विसंगतियों को दूर करे। इसके बाद इसे लागू करने की दिशा में प्रयास करे। खामियों के साथ लागू किए जा रहे जीएसटी बिल का वह विरोध करते हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों ने लोहा मंडी, पीतल मंडी, कपड़ा, बाजार, चूड़ी वाली गली, सब्जी मंडी रोड, बर्तन बाजार, मिठाई बाजार, सरायमीरा मार्केट समेत अन्य बाजार बंद रखा। वहीं, विरोध प्रदर्शन के दौरान रतन गुप्ता, पुनीत गुप्ता, पवन अवस्थी, आनंद कुशवाह, अरविंद दुबे, राधेश्याम पाल, सुशील वैश्य, नीरज वैश्य, रामशंकर वैश्य, राकेश गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में जीएसटी के विरोध में व्यापारी लामबंद हैं। क्षेत्र की बाजारों में सन्नाटा दिखा। तालग्राम कस्बा में साप्ताहिक बाजार होने के चलते जीएसटी के विरोध में सभी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया। वहीं, क्षेत्र के अमोलर व ताहपुर में भी दुकानें बंद रहीं। एक-दो दुकानदार ही अपनी दुकान खोले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed