फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news,perfume

स्वप्निल ने पूरा किया सपना, दूर देश में महकाया इत्र अपना

Wed, 16 Feb 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news,perfume
अमेरिका के न्यूयार्क में इत्र लॉंच करतीं कन्नौज की बेटी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। इत्र नगरी की बेटी स्वप्निल पाठक शर्मा ने न सिर्फ कन्नौज के इत्र को दूर देश तक पहुंचाया, बल्कि अब अपने कारोबारी हुनर की खुशबू भी पूरी दुनिया में महकाने को तैयार हैं। इनकी कंपनी जिघराना किचन के मसालों वाली खुशबू से लेकर फूलों के रस का इत्र पूरे अमेरिका को उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

शहर के पठकाना मोहल्ले में रहने वाले अखिलेश पाठक की बेटी स्वप्निल घर पर पीढ़ियों से बनते आ रहे इत्र को देखते हुए पली बढ़ीं, लेकिन घर वालों ने इंजीनियर बनाने के लिए उन्हें पुणे भेज दिया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन में बीटेक किया, लेकिन खून में तो कारोबारी हुनर बसा था, इसलिए मन नहीं माना और इत्र के कारोबार में कदम रख दिया। स्वप्निल ने वर्ष 2015 में इत्र का पहला ब्रांड अरुमेजिया लांच किया था। इसके बाद इत्र के मिश्रण से बनने वाले दर्द निवारक तेल आदि बनाए। इसी बीच वर्ष 2019 में मेरठ में रहने वाले आईएफएस आशीष शर्मा के साथ शादी शादी हो गई और वे न्यूयार्क चली गईं। फोन पर हुई बातचीत में स्वप्निल ने बताया कि यहां आने के बाद उनके मन में देश की खुशबू दुनिया तक पहुंचाने का विचार आया।
विज्ञापन

उनका सपना था कि छोटे से क्षेत्र में सिमटे कारोबार को पूरी दुनिया में फैलाया जाए। इस पर उन्होंने काम शुरू किया। न्यूयार्क में 20 साल से रह रहे भारतीय शख्सियत मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना को शामिल किया। न्यूयार्क में उनका पहला उत्पाद ‘विकास खन्ना बाइ जिगराघा’ नाम से आया है। न्यूयार्क में इत्र लांच करने में पिता अखिलेश पाठक और भाई सांसद सुब्रत पाठक ने भी सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैतृक हुनर के दम पर मिली पहचान
स्वप्निल ने बताया कि वर्ष 1911 में उनके पर बाबा मुन्ना पाठक ने पहली बार इत्र के कारोबार में कदम रखा था। वे उनकी चौथी पीढ़ी हैं। गर्व है कि कन्नौज की परंपरा न्यूयार्क तक ला पाईं। पिता और भाइयों से इत्र तैयार करने का हुनर सीखा है।
सांसद की चचेरी बहन हैं
स्वप्निल सांसद सुब्रत पाठक की चचेरी बहन हैं। सुब्रत पाठक ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि उनकी बहन ने अमेरिका में इत्र लांच कर कन्नौज का मान बढ़ाया है।

लौंग, इलायची, चंदन, चमेली, गुलाब का मिश्रण
जिघराना का नया परफ्यूम लौंग, इलायची, जायफल, चंदन, चमेली और गुलाब जैसे मसालों का एक अनूठा मिश्रण है। यह भारत की अनूठी महक को बताता है। स्वप्निल ने बताया कि उन्होंने शुद्ध गुलाब के तेल जैसी कीमती सामग्री का इस्तेमाल किया है। 20 ग्राम गुलाब के तेल को बनाने में लगभग 100 किलोग्राम फूल लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed