फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj

दो पक्षों में पथराव, एक घंटे चलीं गोलियां

Mon, 25 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
kannauj
कोतवाली में बैठे आरोपी - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग हुई है। करीब एक घंटे तक कई राउंड फायरिंग और पथराव से लोग सहम गए। सूचना पर डीएम और एसपी समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने चार तमंचे, एक लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लेने के साथ दोनों पक्षों के 24 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने पीएसी बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

समधन कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर में ट्रांसफार्मर कई दिन से खराब है। बिजली की किल्लत को देखते हुए रविवार को मोहल्ले के शालू पुत्र असलम कई लोगों के साथ आजाद नगर के ट्रांसफार्मर से केबल जोड़ने गए थे। आजाद नगर के लोगों के विरोध करने पर मारपीट हो गई। इसमें शालू समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह इसी बात को लेकर नेहरू नगर और आजाद नगर के लोगों के बीच तनाव बढ़ गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे ईद की नमाज के बाद इनमें गाली-गलौज के बाद पथराव होने लगा। दोनों पक्षों के लोग तमंचे और बंदूक ले आए। छतों और दरवाजों से पथराव के साथ फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक फायरिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने घरों में छिपकर जान बचाई। जानकारी पर कोतवाल राजा दिनेश सिंह और डीएम राकेश कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह पीएसी बल के साथ पहुंच गए। छिबरामऊ और सदर कोतवाली पुलिस भी बुला ली गई। इसके बाद स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने फायरिंग करने वाले 24 लोगों को खदेड़ कर हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने इनके कब्जे से चार तमंचे, कारतूस और जुम्मन खां के पास से लाइसेंसी बंदूक बरामद की है। एसपी ने बताया कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed