फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

फ्लॉप शो साबित होने लगा नगर निकायों का ‘संभव’

Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। इसे प्रचार प्रसार का अभाव कहें या फिर शहरवालों की जागरुकता में कमी। नगर निकायों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम संभव अब फ्लाप शो साबित होने लगा है। अफसर निर्धारित समय में लोगों की शिकायतें सुनकर निस्तारित करने के लिए कार्यालय में बैठे रहते हैं, लेकिन समस्या लेकर कोई पहुंचता ही नहीं। संभव के तहत सोमवार को जिले के आठ नगर निकायों में महज पांच शिकायतें आईं और पांचों का निस्तारण हो गया। कन्नौज नगर पालिका में एक भी शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने संभव कार्यक्रम शुरू कराया था। इसके तहत सोमवार को दो घंटे तक अधिशासी अधिकारियों को कार्यालय कक्ष में बैठकर निकाय क्षेत्र की समस्याएं सुननी थीं। इन शिकायतों का निस्तारण भी तत्काल करना था। हर सोमवार की दोपहर तीन बजे तक आईं शिकायतों और किए गए निस्तारण का ब्योरा भी ऑनलाइन अपडेट करना होता है। इसी क्रम में सोमवार को संभव कार्यक्रम आयोजित हुआ। नोडल अधिकारी और नगर पालिका कन्नौज की ईओ नीलम चौधरी के मुताबिक कन्नौज में कोई शिकायतकर्ता नहीं आया।
विज्ञापन

इसी तरह तिर्वागंज, सौरिख, तालग्राम और समधन में भी कोई शिकायत नहीं आई। तीन शिकायतें गुरसहायगंज, एक शिकायत छिबरामऊ और एक ही शिकायत नगर पंचायत सिकंदरपुर में आई। उन्होंने दावा किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। गुरसहायगंज में दो शिकायतें हैंडपंप की मरम्मत की थीं, जबकि एक पाइप लाइन में लीकेज को लेकर थी। सिकंदरपुर में अतिक्रमण हटवाने को लेकर शिकायत आई थी, जबकि छिबरामऊ नगर पंचायत में हैंडपंप की मरम्मत के लिए एक शिकायत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed