फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

व्हीलचेयर न मिली तो बाइक पर बैठ ओपीडी गया निशक्त-

Fri, 01 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
मेडिकल कालेज की ओपीडी में बाइक पर बैठा निशक्त बृजेश। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाएं हर रोज सामने आ रही हैं। मेडिकल कॉलेज में दवा लेने पहुंचे निशक्त को एक घंटे तक अंदर जाने के लिए व्हीलचेयर नहीं मिली तो उसका दोस्त बाइक पर बैठाकर ओपीडी तक ले गया।
विज्ञापन

उमरायपुरवा गांव निवासी बृजेश कुमार निशक्त हैं। उसके हाथ में चोट लग गई थी। बृजेश गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं। गांव निवासी दोस्त गौरव के साथ बाइक से वे मेडिकल कॉलेज तिर्वा दवा लेने के लिए गए थे। ओपीडी के बाहर गौरव उसे बाइक पर बैठाकर व्हीलचेयर लेने गया और कर्मचारियों से भी काफी देर तक पूछताछ की, लेकिन व्हीलचेयर नहीं मिली।
विज्ञापन

उधर, दूसरी ओर ओपीडी का समय खत्म हो रहा था तो गौरव ने बाइक पर ही बृजेश को बैठा लिया और ओपीडी जा पहुंचा। हालांकि उसकी मशक्कत काम नहीं आई, क्योंकि तब तक ओपीडी का समय खत्म हो चुका था और डॉक्टर जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. डीएस मर्तोलिया ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो निश्चित ही तैनात सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों की लापरवाही है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed