{"_id":"6295100a24ec64761a1b607a","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp699749265","type":"story","status":"publish","title_hn":"समधन में अतिक्रमण हटा रही जेसीबी पर पथराव और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समधन में अतिक्रमण हटा रही जेसीबी पर पथराव और फायरिंग
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान में दखल न देने की भीड़ से अपील करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। समधन में अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने फायरिंग भी की। इससे अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों और नगर पंचायत कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। पथराव से बुलडोजर का शीशा टूट गया। अधिकारियों ने फिलहाल यहां अतिक्रमण अभियान रोक दिया है।
सोमवार को समधन कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के पास एसडीएम छिबरामऊ अशोक कुमार और ईओ दीपिका शुक्ला की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा था। इस दौरान बुलडोजर की टक्कर से दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आकर दो सफाई कर्मचारी और दो स्थानीय लोग चोटिल हो गए। गुस्साएं लोगों ने पथराव कर दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने इधर-उधर छिपकर जान बचाई। इसी बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी। पथराव से बुलडोजर का शीशा टूट गया। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने किसी तरह हालातों पर काबू पाया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फिलहाल फायरिंग नहीं हुई है। टायर फटने की आवाज को लोगों ने गोली की आवाज बताकर अफवाह फैलाई है। वहीं ईओ ने बताया कि अतिक्रमण अभियान रोक दिया गया है। सीमांकन के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा।