फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

छिबरामऊ की जगह सदर कोतवाली जांच करने पहुंच गए सीओ

Mon, 30 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। शासन ने अलग-अलग जनपदों के थाना कोतवाली का निरीक्षण गैर जनपदों के सीओ से कराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में गोपनीय जांच के लिए फर्रुखाबाद के सीओ शोहराब आलम को जनपद की छिबरामऊ कोतवाली जाना था, लेकिन साहब सदर कोतवाली पहुंच गए। कुछ देर निरीक्षण भी कर लिया, तो पता चला कि यह छिबरामऊ कोतवाली नहीं है। ऐसे में वह कोतवाली से निकले और फिर छिबरामऊ कोतवाली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शासन की ओर फर्रुखाबाद की सर्किल कायमगंज के क्षेत्राधिकारी शोहराब आलम को जिले की छिबरामऊ कोतवाली का निरीक्षण कर और एक गोपनीय जांच कर रिपोर्ट मांगी है। रविवार को क्षेत्राधिकारी शोहराब आलम छिबरामऊ कोतवाली जांच और निरीक्षण करने के लिए निकले। इस दौरान वह छिबरामऊ कोतवाली की जगह करीब 40 किलोमीटर दूर सदर कोतवाली आ पहुंचे। गेट पर चालक ने कार खड़ी कर दी और हमराह सिपाहियों के साथ सीओ ने निरीक्षण शुरू कर दिया, लेकिन जब उन्होंने सदर कोतवाली लिखा देखा तो वे असमंजस में आ गए और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार को बताया कि उन्हें छिबरामऊ कोतवाली जाना था, लेकिन धोखे से यहां गए। सीओ शोहराब आलम ने बताया कि किसी कारण धोखे से वह सदर कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने छिबरामऊ कोतवाली का निरीक्षण कर गोपनीय जांच की भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed