{"_id":"6293bde405d4582e9f267ea8","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp699580672","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर अतिक्रमणकारियों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर अतिक्रमणकारियों का हमला
विवाद से पहले मौके पर मौजूद राजस्व टीम,पुलिस और ग्रामीण। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
Link Copied
सौरिख (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के ग्राम सरफापुर में अतिक्रमण हटवाने के लिए सरकारी भूमि पैमाइश करने गई तहसीलदार के नेतृत्व वाली टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से टीम में शामिल लेखपाल को पीटने के बाद अभिलेख भी फाड़ दिए। पुलिस किसी तरह राजस्व कर्मियों को गांव से निकाल कर थाने लाई। लेखपाल की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
तिर्वा तहसील क्षेत्र के ग्राम खिरिया के मजरा सरफापुर में कुछ ग्रामीणों ने बंजर और खेल मैदान की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। इसकी शिकायत गांव के ही कुछ लोगों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से की थी। इस पर रविवार पर तहसीलदार अनिल कुमार सरोज, नादेमऊ के लेखपाल प्रेमकृष्ण मिश्र, क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र कुमार पाल और पुलिस के साथ जमीन की पैमाइश कराने के लिए गांव गए थे। थाने के प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता भी मौजूद थे। जमीन की पैमाइश की जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी मनोज कुमार, तेज सिंह, जयसिंह, तेजसिंह का पुत्र आकाश, मनोज का पुत्र प्रांशू, मनोज की पत्नी और तेजसिंह की पत्नी तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। पैमाइश किए जाने का विरोध करते हुए इन लोगों ने लाठी-डंडों से राजस्व टीम पर हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच अभिलेख फाड़ दिए गए। तहसीलदार ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की, लेकिन अतिक्रमणकारी शांत नहीं हुए। मौके पर मौजूद पुलिस ने पैमाइश करने गई राजस्व टीम को किसी तरह थाने पहुंचाया। लेखपाल धर्मेंद्र कुमार पाल की तहरीर पर सात लोगों को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। लेखपाल को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।