{"_id":"6287d96d5986f5233634c1ad","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6979169143","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 27 आए किसान, उनका भी नहीं कर पाए सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 27 आए किसान, उनका भी नहीं कर पाए सम्मान
विज्ञापन
कन्नौज। खुले बाजार में गेहूं के बढ़े भाव के कारण इस बार किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों का रुख ही नहीं किया। जनपद में महज 27 किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर अब तक पहुंचे हैं, लेकिन विभाग उनका भी सम्मान नहीं कर पाया। क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले 21 किसानों को अब तक भुगतान ही नहीं मिला है। यह हाल तब है जबकि, शासन के स्पष्ट निदेश हैं कि भुगतान 72 घंटे के अंदर ही हो जाना चाहिए।
जिले में गेहूं की खरीद के लिए सरकारी 37 खरीद केंद्र एक अप्रैल को खोले गए थे। सिर्फ 14 केंद्रों पर 27 किसानों ने ही गेहूं बेचा है। विभाग की ओर से अभी तक छह किसानों को ही भुगतान किया जा सका है। बाकी के 21 किसानों का करीब पांच लाख 45 हजार रुपये का भुगतान लटका हुआ है। बाकी के 23 केंद्रों पर डेढ़ माह से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी बोहनी तक नहीं हुई है।
12 दिन पहले था बेचा, नहीं हुआ भुगतान
पीसीएफ क्रय एजेंसी के उमर्दा क्षेत्र में खुले खरीद केंद्र पर क्षेत्र के दइलेपुर्वा निवासी किसान रामशंकर ने करीब 12 दिन पहले 22 क्विंटल गेहूं बेचा था। अभी तक किसान को भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
मई में था बेचा गेहूं, अब भुगतान के लिए काट रहे चक्कर
पीसीएफ क्रय एजेंसी के चांदापुर क्षेत्र में खुले खरीद केंद्र पर चांदापुर निवासी कृष्णा ने 27 मई को 40 क्विंटल गेहूं बेचा था। अभी तक किसान को भुगतान नहीं मिला है।
----