फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

कोल्ड स्टोरेज स्वामी गोद लेकर सुधारेंगे गोशालाओं की सेहत

Fri, 20 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। कोल्ड स्टोरेज स्वामी अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों को गोद लेकर मवेशियों की सेहत सुधारेंगे। गोसेवा के लिए रुपये का लेनदेन नहीं किया जाएगा। जो भी सक्षम लोग हों, आगे आकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएं। यह बात कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राकेश मिश्र ने कही।
विज्ञापन

गुरुवार को कोल्ड स्टोरेज मालिकों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि गोवंशों का संरक्षण सभी का कर्तव्य है। इसे स्वीकार करना हमारा नैतिक धर्म है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा भूसा दान में देने की भी अपील की। कई कोल्ड स्टोरेज स्वामियों ने अपेक्षा से अधिक सहयोग देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि दान के लिए पैसा नहीं दिल में स्थान एवं अच्छी सकारात्मक सोच होनी चाहिए। इस मौके पर एडीएम गजेंद्र कुमार, सीडीओ आरएन सिंह और डीएचओ मनोज चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली की समस्या भी उठी
डीएम जब कोल्ड स्टोरेज स्वामियों की बैठक कर रहे थे, तभी गुरसहायगंज, गुगरापुर में वोल्टेज काम आने की शिकायत हुई। ठठिया क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या के चलते कोल्ड स्टोरेज सही से कार्य न करने की बात भी सामने आई। डीएम ने समस्या समाधान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed