{"_id":"6285425974570f4fd543e771","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp69755091","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री से बोलीं पीड़िताएं, अब तक नहीं मिला न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री से बोलीं पीड़िताएं, अब तक नहीं मिला न्याय
विज्ञापन
महिला थाना में रोते हुए हाथ जोड़कर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला को पीड़ा बताती सपना। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मिशन शक्ति की हकीकत परखने आईं महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जब वन स्टॉप सेंटर और महिला थाने का निरीक्षण किया तो दावों की पोल खुल गई। फोन पर कई पीड़िताएं फफक पड़ीं और बताया कि पुलिस के पास जाने के बाद भी न्याय नहीं मिला है। वहीं, वन स्टॉप सेंटर में केंद्र प्रशासक समेत कर्मचारियों के पद कई महीनों से रिक्त होने की बात भी सामने आई।
बुधवार दोपहर को राज्यमंत्री वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचीं तो रजिस्टर में दर्ज पीड़िताओं को लेकर जाने वाली महिला पुलिसकर्मियों माधुरी, मायादेवी, रोशनी, शीतल चौहान व मिथलेश को फोन लगाया, पर किसी से बात नहीं हुई। कुछ का नंबर स्वीच ऑफ आया। ठठिया थाना प्रभारी पीएन वाजपेयी का सीयूजी नंबर भी स्वीच ऑफ बताता रहा। निजी फोन नंबर पर आवाज साफ नहीं आई। किसी तरह एसआई हरीश कुमार के नंबर पर बात हो सकी।
वन स्टॉप सेंटर की चौकी प्रभारी अलका दीक्षित तीन दिन के अवकाश पर थीं। दूसरी ओर अलाउद्दीनपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर पता चला कि मकान मालिक को किराया मिला ही नहीं है। डीपीओ इरा आर्या से कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति को वन स्टॉप सेंटर की कमान दें, नहीं तो खुद व्यवस्था देखें।
विज्ञापन
एसपी से कहा, मेरा ही फोन नहीं उठता तो जनता का क्या हाल होगा
राज्यमंत्री ने एसपी प्रशांत वर्मा के सीयूजी मोबाइल नंबर पर बात न होने पर निजी नंबर लगाया। कहा, महिला पुलिसकर्मियों के सात-आठ नंबर लगाए, लेकिन बात एक पर ही हो सकी। उन्होंने कहा कि जब मेरा ही फोन नहीं उठाया जाता है तो आम जनता का क्या हाल होगा।
पीड़िता ने दिखाईं चोटें, बोली-रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही
राज्यमंत्री महिला थाने का निरीक्षण कर रहीं थीं, तो उसी बीच तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचोर निवासी सपना भी पहुंच गईं। शरीर की चोटें दिखाईं और रोने लगीं। बताया कि ससुराल औरैया के कैथावा में है। दहेज के लिए वहां पीटा जाता है। रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। इस पर राज्यमंत्री ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। महिला थाना जाते समय राज्यमंत्री को सड़क खराब मिली। इस पर राज्यमंत्री के पति व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने कहा कि वे जल्द बनवा देंगे। रजिस्टर पर दर्ज होने वाले पीड़ितों के नाम देखे तो 12 मई के बाद कोई इंट्री नहीं थी। पूछा, तो बताया कि महिला थाना में फरियादी कम आतीं हैं। महिला हेड कांस्टेबल बारिंदर सिंह ने कहा कि बुधवार को एक पीड़िता आई है, उसको मेडिकल के लिए भेजा है। पूर्व में आई पीड़िता अनुराधा के नंबर पर कॉल की तो बताया कि अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पति पीटता है। अहमदपुर रौनी की नाजमा बेगम के यहां संपर्क किया तो बहन ने बताया कि वे मायके में हैं, ससुरालीजन ले नहीं जाते। नाजमा के पिता ने भी अब तक ठोस कार्रवाई न होने की बात कही।
जल्द शुरू होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती
महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बातचीत में कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पद छांट लिए गए हैं, जल्द ही भर्ती शुरू होगी।