{"_id":"6283ea77a3ac392525244811","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp697351934","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे पर खेल, ट्रांसफार्मर से हजारों लीटर तेल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे पर खेल, ट्रांसफार्मर से हजारों लीटर तेल चोरी
विज्ञापन
सौरिख। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र में लगे 10 एमबीए के ट्रांसफार्मरों से सोमवार रात चोरों ने हजारों लीटर तेल चोरी कर लिया। चोर ट्रक लेकर भागने लगे, तभी पुलिस ने दौड़ा लिया। पुलिस ने ट्रक व तेल को कब्जे में ले लिया, जबकि बदमाश भाग गए। इससे दो सौ गांवों की बिजली ठप हो गई।
कस्बे के विद्युत उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों से सोमवार रात साढ़े तीन बजे के करीब ट्रक पर आए बदमाशों ने हजारों लीटर तेल चोरी कर लिया। ड्यूटी पर मौजूद लाइनमैन कमल देव व पीआरडी जवान महेंद्र सिंह फाल्ट होने पर जब बाहर निकले तो तेल की हो रही चोरी देखकर शोर मचा दिया और पुलिस को सूचना दी गई।
शोर सुन चोर ट्रक को छिबरामऊ की तरफ जाने लगे। पुलिस ने पीछा कर छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कन्नौज हॉस्पिटल के पास से ट्रक को कब्जे में लिया। ट्रक से 16 ड्रम 200 लीटर, छह ड्रम 40 लीटर तेल मिला। बदमाश भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
उपकेंद्र पहुंचे छिबरामऊ एक्सीएन रविंद्र कुमार, एसडीओ अरविंद कुमार, जेई सुनील कुमार ने निरीक्षण कर बताया कि चोरों ने छह हजार लीटर तेल चोरी किया है।
इधर, विद्युत उपकेंद्र हजारों लीटर तेल चोरी होने से इलाके के लगभग 200 गांव की बिजली ठप हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है प्रक्रिया के दौरान देर रात्रि तक सप्लाई चालू होने की संभावना है। बिजली गुल होने के चलते भीषण गर्मी से ग्रामीणों का हाल बेहाल हो चुका है। लोग एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं।