फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

अंडरग्राउंड केबल बिछवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sun, 15 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
अंडरग्राउंड केबल बिछाते एनएचएआई के कर्मचारी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नेशनल हाईवे चौड़ीकरण के चलते पूर्वी बाईपास पर 220 केवीए विद्युत उप संस्थान से गनी मार्केट के पीछे तक अंडरग्राउंड केबल बिछवाई जा रही है। जानकारी होने पर गनी मार्केट के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध के चलते एनएचएआई कर्मचारी काम अधूरा छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

पूर्वी बाईपास स्थित 220 केवीए विद्युत उप संस्थान से 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र सौरिख तक लाइन बिछवाई गई है। नेशनल हाईवे के ऊपर से किसी तरह की विद्युत लाइन नहीं निकल सकती। इसके लिए एनएचएआई, 220 केवीए उपसंस्थान से लगभग 200 मीटर दूर गनी मार्केट तक अंडरग्राउंड केबल बिछवा रहा है। इसकी जानकारी होते ही गनी मार्केट के पीछे बसे मोहल्ला कृष्णानगर के लोगाें ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि पहले से 11 हजार वोल्ट की लाइन कालोनी के ऊपर से निकली हुई। इस लाइन से कई हादसे घटित हो चुके हैं। लोगों ने पूरी कालोनी में अंडरग्राउंड केबल बिछवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। लोग अपनी जिद पर अड़े रहे। उसके बाद एनएचएआई के कर्मचारी काम बंद कर चले गए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान मोहल्ले के आलोक कुमार गुप्ता, देवेंद्र सिंह यादव, किरन देवी, सपना चौहान, ममता गुप्ता, योगेंद्र सिंह, सुनील कुमार, उमेश चंद्र, संत कुमार, दिलीप कुमार गोयल, सीमा, अर्चना पाल, सुषमा देवी, रामरतन, गुड्डी देवी पाल, ओमप्रकाश समेत कई महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील दिवस में भी हो चुकी है शिकायत
कृष्णा नगर मोहल्ले के लोगों ने 7 मई को तहसील समाधान दिवस में हाईटेंशन लाइन हटवाए जाने की मांग उठाई थी। इससे पहले 2 मार्च 2022 व 7 जून को भी तहसील दिवस में शिकायत की गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने कोई सुध नहीं ली।

जितना बजट था उतनी बिछवाई जा रही केबल
एक्सईएन रवींद्र कुमार ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल बिछवाने के लिए एनएचएआई ने विभाग में जितना पैसा जमा किया था, उतनी ही केबल बिछवाई जा रही है। विभाग के पास अतिरिक्त कार्य के लिए बजट नहीं है। कार्यदायी संस्था या कालोनी के लोग केबल के लिए पैसा जमा करें, अविलंब अंडरग्राउंड केबल बिछवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed