{"_id":"627ab7a6fcf0e713812e98f3","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6960686183","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू का अलर्ट, आसमानी बिजली भी कड़क सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू का अलर्ट, आसमानी बिजली भी कड़क सकती
विज्ञापन
बदले मौसम की वजह से किसानों को जानकारी देते वैज्ञानिक डॉ.वीके कनौजिया। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गर्मी फिर बढ़ रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही बिजली कड़कने की चेतावनी भी दे दी है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 38 से 41 और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि चक्रवात बंगाल की खाड़ी से निकलकर आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर रहा है। कन्नौज में बारिश की उम्मीद नहीं है, फिर भी किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 11 से 15 मई तक जनपद में हीट वेव (लू) चलने की उम्मीद है। पूर्वी हवाओं की गति 13 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की संभावना है। 11 व 12 मई को हवाओं के साथ बिजली कड़कने की संभावना है।
पशु चिकित्सक ने बताया कि प्रति पशु के हिसाब से 40 से 50 ग्राम मिनिरल मिक्सचर अवश्य दें। दिन में कूलर या पशु शेड के चारों तरफ भींगी जूट के बोरे लगाकर पशुओं को लू से बचाएं। पशुओं को ताजा और दिन में तीन से चार बार पानी पिलाएं।
विज्ञापन
कीट लगने पर यह करें किसान
कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीके कनौजिया ने किसानों को बताया कि खेतों में ज्यादा पानी न लगाएं। अगर फसल में कीट लगे तो पांच एमएल पर प्रति लीटर पानी के दर से नीम ऑयल का इस्तेमाल करें। कीट अधिक होेने पर एक फीसदी इमिडाक्लोप्रिड घोल का छिड़काव करना होगा। मक्का व मूंगफली की फसलों में भी नमी बनाने की सलाह दी। खीरा, ककड़ी, भिंडी, तुरई, लौकी व करेला के लिए चार से छह दिन पर हल्की सिंचाई करें।