फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

एसडीएम ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में बतायी गोशाला की दुर्दशा

Sun, 08 May 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
तिर्वा। बीता चार मई को गोशालाओं के औचक निरीक्षण की रिपोर्ट एसडीएम ने डीएम को भेज दी है। एसडीएम की रिपोर्ट से गोशाला की दुर्दशा की हकीकत सामने आ गई है। निरीक्षण के दौरान गोशाला में एक गाय बीमार मिली थी और एक गोवंश मृत अवस्था में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

गोशालाओं की हकीकत परखने के लिए एसडीएम गरिमा सिंह ने 4 मई को मां अन्नपूर्णा गोशाला हरिहरपुर में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान गोशाला में न तो गोवंशों के लिए पानी की कोई व्यवस्था मिली और न ही छाया पर्याप्त व्यवस्था। इसके साथ ही गोवंशो के चारे की भी कमी मिली थी। निरीक्षण में गोशाला में एक गाय बीमार अवस्था में मिली। इस पर एसडीएम ने गाय के इलाज के लिए पशु फार्मासिस्ट ज्ञानदेव बाजपेई को निर्देश जारी किए। इसके साथ ही गोवंश आश्रय स्थल के भीतर जाकर देखा तो वहां पर एक वर्ष की एक बछिया मृत अवस्था में पाई गई। एसडीएम गरिमा सिंह ने बताया कि हरिहरपुर की गोशाला में जो लापरवाही मिली हैं। उसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी गई है। अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed