{"_id":"6261af6e13133b02da3d823b","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp692532133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत को निरीक्षण में मिला फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत को निरीक्षण में मिला फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करते एडीओ पंचायत यशकरन सिंह। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। एडीओ पंचायत यशकरन सिंह ने पंचायत घरों का औचक निरीक्षण किया तो यहां की जमीनी हकीकत सामने आ गई। शाहजहांपुर के पंचायत घर में कंप्यूटर व प्रिंटर नहीं मिला, जबकि इसका बिल लगाकर 63500 रुपये की धनराशि भी निकाली जा चुकी है।
एडीओ पंचायत यशकरन सिंह ने सलेमपुर पंचायत घर का निरीक्षण किया, जहां प्रिंटर नहीं मिला। इस प्रिंटर का भुगतान भी हो चुका है। सिंहपुर के सामुदायिक शौचालय का दरवाजा बंद था और यहां पर केयर टेकर मौजूद नहीं थी। यह सामुदायिक शौचालय चालू हालत में नहीं मिला।
ग्राम हरी नगर का पंचायत घर दोपहर दो बजे बंद था और पंचायत सहायक भी अनुपस्थित थीं। यहां कंप्यूटर नहीं लगा मिला, जबकि बिल लगाकर इसका 59500 की धनराशि भी निकाली जा चुकी है। रौरी का सामुदायिक शौचालय गांव के बाहर बना हुआ है, जो बंद था। इस पंचायत घर में प्लास्टर का कार्य चल रहा था और कंप्यूटर अजय पाल के घर में रखा हुआ मिला। एडीओ पंचायत ने बताया कि उन्होंने अपने निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट बनाकर जिला पंचायत राज अधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन
संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए विशेष सफाई अभियान चलाएं प्रधान
एडीओ पंचायत ने प्रधानों के साथ बैठक की। दो अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें प्रधान विशेष सफाई अभियान चलाएं। गांव में नालियों की सफाई कराकर उसमें चूने के अलावा दवाओं का भी छिड़काव कराएं। गांव में कहीं पर भी पानी जमा न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।
पांच पंचायत सहायकों ने दिया इस्तीफा, छह नहीं कर रहे कार्य
एडीओ पंचायत ने बताया कि ग्राम सभा लोकपुर, कूूंदेपुर, मुड़िया, विकूपुर, रूपपुर के पंचायत सहायकों ने इस्तीफा दे दिया है। ग्राम पंचायत असालत नगर, बरुआ सबलपुर, सराय दायमगंज, महमूदपुर जागीर, रौरी व कुंअरपुर लोधपुर के पंचायत सहायक कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्य न करने वाले पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किया जाएगा।