{"_id":"6242030b18608376355c3a28","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6880446135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से चालक समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से चालक समेत आठ घायल
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर पलटी पड़ी बस। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से गोरखपुर जाते समय चालक को झपकी आने से स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुए दूसरी साइड में जाकर पलट गई। हादसे में चालक समेत आठ सवारियां घायल हो गईं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
गाजियाबाद के फफराना रोड मोदी नगर निवासी चालक अवधेश कुमार गोला ट्रैवल्स की बस चलाता है। रविवार को स्लीपर बस से 30 सवारियां लेकर दिल्ली से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे होते हुए गोरखपुर जा रहा था। रात डेढ़ बजे के करीब 157 किमी पर चालक को झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित हुई बस डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी साइड में जाकर पलट गई। हादसे में चालक व महिलाएं समेत आठ सवारियां घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंचे यूपीडा अधिकारियों व पुलिस ने सवारियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी, मेडिकल कॉलेज तिर्वा व सैफई में भर्ती कराया गया। हादसे में कुछ सवारियां मामूली रुप से चुटहिल हुईं थीं, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद रवाना किया गया।
विज्ञापन
घायलों की सूची-
1-गुफरान (32) निवासी ग्राम व थाना रुदौली जिला फैजाबाद।
2-सागर राव (30) निवासी ग्राम वगारा थाना हाटो कुशीनगर।
3-शिवांश राव (28)।
4-प्रीति वर्मा (26) निवासी ग्राम हरैया थाना पोखरा गोरखपुर।
5-श्याम सुंदर (28) निवासी बरौली चौराहा देवरिया।
6-राखी (22)।
7-संजय (24)।
8-चालक अवधेश (45) निवासी फफराना रोड मोदीनगर गाजियाबाद।
28सीएचबीपी51: एक्सप्रेस-वे पर पलटी पड़ी बस। संवाद