फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

सरकार की सख्ती का दिखने लगा असर, गैरहाजिर मिले कई अफसर

Tue, 29 Mar 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। शासन की कई कोशिशों के बाद भी अधिकारी समय से कार्यालयों में नहीं बैठ रहे हैं। इससे दूर से आने वाले फरियादियों को दिक्कतें होती हैं। सोमवार को सीडीओ के निरीक्षण में विकास भवन के 27 दफ्तरों में ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी नदारद मिले। सभी से जवाब-तलब हुआ है।
विज्ञापन

सीडीओ आरएन सिंह ने सोमवार को सुबह 10:20 बजे विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण शुरू किया। डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी, पीडी डीआरडीए सुशील सिंह, डीसी मनरेगा दयाराम यादव, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्र, डीपीओ, जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी सुनील राठौर, पीडी नेडा संजय वर्मा, डीएचओ मनोज चतुर्वेदी, समाज कल्याण अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव नरेंद्र सिंह यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, अपर जिला विकास अधिकारी दिनेश गोदारा, प्रभारी सीवीओ डॉ. संजय शल्या, एई लघु सिंचाई, जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह, दुग्धशाला विकास कार्यालय में शंभू प्रसाद व जिला मिशन प्रबंधन जितेंद्र अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इन विभागों के कर्मचारी भी गायब मिले
समाज कल्याण विभाग में सोमवार को शायर अली, कृष्ण गोपाल गोस्वामी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय से राजकुमार सिंह नहीं मिले। पंचायती राज विभाग में डीपीएम, डीसी, प्रोबेशन विभाग में राहुल वर्मा, यूपी नेडा में माया शुक्ला, बीएसए कृषि में सुनील कुमार, डीएचओ कार्यालय में रामशरन भी नहीं मिले। एआर कोऑपरेटिव विभाग में लल्लन बाबू, रेखा रानी नहीं मिलीं। दिनेश तिवारी, सीवीओ कार्यालय में अमित कुमार, विवेक शर्मा भी अनुपस्थित मिले। लघु सिंचाई विभाग में नितिन तिवारी, मोहम्मद कलीम रजा खां व शिवराज सिंह भी नदारद मिले। कृषि विभाग में राममहेश कटियार, महेश चंद्र वर्मा व कपिल कुमार, जिला कृषि रक्षा कार्यालय में राकेश शुक्ल, अरमान राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी के यहां नरेंद्र कुमार व कमलेश अग्निहोत्री, मत्स्य विभाग में सोहन लाल, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में परवीन आरा, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अभिषेक कुमार, नवीन पांडेय, मोहम्मद राशिद भी नदारद मिले। दूसरी ओर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार के पास कई जनपदों का प्रभार होने की वजह से नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अधिकारी व कर्मी तो कई दिन से नहीं आ रहे कार्यालय
मत्स्य विभाग में यहां सत्येंद्र मोहन शर्मा 26 मार्च से अनुपस्थित मिले हैं। बीएसए कृषि में नंदकुमार 23 मार्च से अनुपस्थित चल रहे हैं। जिला अल्प बचत अधिकारी रामकुमार 26 मार्च से और सीवीओ कार्यालय में 25 मार्च से राजकुमार नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed