फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

डायरिया का कहर, बच्चे बुजुर्ग चपेट में

Tue, 29 Mar 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
मेडिकल कॉलेज में रजिट्रेशन काउंटर पर दवा पर्ची को लगी लाइन। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम/उमर्दा। गर्मी बढ़ते ही डायरिया का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। बच्चे और बड़े तक शिकार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि इस बीमारी से शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन

इस समय डायरिया के मरीजों में इजाफा हो रहा है। अस्पतालों में आने वाले रोगियों में सौ में 20 से 25 में डायरिया की शिकायत है। डॉक्टरों के मुताबिक पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेट में मरोड़, उल्टी आना, बुखार, कमजोरी डायरिया के लक्षण हैं। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसे डिहाइड्रेशन भी कहा जाता है। इस स्थिति में होंठ और मुंह सूखना, पेशाब कम होना आदि समस्या हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच और इलाज कराएं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अंबर बिरयानी ने बताया कि लगातार दस्त की वजह शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जोकि बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। इससे अस्थायी रूप से गुर्दे फेल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
- डायरिया होने पर नमक, चीनी का घोल पिलाएं।
- कटे हुए फल व खुले में रखे खाद्य पदार्थ न खाएं।
- धूप में सिर ढककर निकलें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- तेज धूप में जाने से पहले पानी पीएं।
- स्वच्छ पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed