{"_id":"6217d1a7ee6ff472ef68ddd1","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp682408254","type":"story","status":"publish","title_hn":"बमों के धमाके, चारों ओर धुएं का गुबार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बमों के धमाके, चारों ओर धुएं का गुबार...
विज्ञापन
वीडियो कॉलिंग पर आसिफ। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/सौरिख। सुबह 4:30 मिनट के करीब रूस ने ब्लैक शिप में तैनात नेवी फोर्स पर बमबारी की...। हमले वाले स्थान से एक किमी की दूरी तक धमाके सुनाई दिए। इमारतें हिल गईं...। बाहर निकलकर देखा तो चारों ओर धुएं का गुबार था...। सभी एक जगह डेरा जमाएं हैं...। बुधवार सुबह यूक्रेन में फंसे इत्र नगरी के मेडिकल छात्र आसिफ ने परिजनों को वीडियो कॉल कर हालात से रूबरू कराया। परिवार वालों ने केंद्र सरकार से बेटे को सकुशल लाने की गुहार लगाई है।
कन्नौज के सौरिख कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी मेडिकल स्टूडेंट आसिफ खान (21) पुत्र होशियार खान यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। सुबह वीडियो कॉलिंग से आसिफ अपनी अम्मी नसीमा बेगम, भाई इसरार और परिजनों से वहां के खौफनाक मंजर को बताकर तसल्ली दे रहा था कि अल्लाह ने चाहा तो जल्दी ही घर लौट आएंगे। आप लोग परेशान न हों।
वहीं आसिफ ने मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार से अपील की है कि जल्द ही जल्द यूक्रेन में फंसे हमारे तमाम साथी और उसे वापस लाए जाने का प्रबंध करें।
आसिफ ने 2017 में यूक्रेन के ओडेशा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस में दाखिला लिया था, जहां पर वह रहकर अपना कोर्स पूरा कर रहा है। वर्तमान उसका 10वां सेमेस्टर चल रहा है। कोरोना की वजह से रूम पर ही रहकर वह ऑनलाइन क्लासेस कर रहा था। 25 फरवरी से क्लासेज शुरू हुईं थीं। आसिफ ने घर वापस के लिए 26 फरवरी को फ्लाइट की टिकट बुक कराई थी, लेकिन हमले की वजह से उनको भी रद्द कर दिया गया।