{"_id":"62128f85f4d54147f00a1361","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp681704439","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट डालने से रोकने पर पीठासीन अधिकारी से हाथापाई, 20 मिनट तक बाधित रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट डालने से रोकने पर पीठासीन अधिकारी से हाथापाई, 20 मिनट तक बाधित रहा मतदान
विज्ञापन
विवाद के बाद नगला धरमाई के बूथ पर पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में चपुन्ना चौकी के ग्राम नगला धरमाई में फर्जी वोट डालने से रोकने पर भड़के युवक ने पीठासीन अधिकारी से हाथापाई कर दी। युवक के हौसले इस कदर बुलंद थे कि डंडों के साथ दोस्तों और रिश्तेदारों को बुला लिया। निर्वाचन में लगे कर्मचारी दहशत में आ गए और स्कूल का गेट अंदर से बंद कर लिया। डीएम व एसपी ने स्थिति को नियंत्रित में लिया। करीब 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा है।
रविवार को तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में चपुन्ना चौकी से जुड़े ग्राम नगला धरमाई में बूथ संख्या 165 पर गांव का एक युवक वोट डालने पहुंचा। बताया जाता है कि यह युवक एक पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता भी है। पीठासीन अधिकारी आशीष गौतम ने फर्जी वोट होने का हवाला देते हुए युवक को रोक दिया। गुस्साए युवक ने पीठासीन अधिकारी के साथ हाथापाई कर दी। युवक ने बाहर निकलकर गांव के कुछ और लोगों को बुला लिया और फिर डंडे लेकर छतों पर आ गए।
पीठासीन अधिकारी ने आरोप लगाया कि बूथ पर सिर्फ चार ही पुलिस कर्मी मौजूद थे। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हो गए। अफरा-तफरी व दहशत के बीच लगभग 15 से 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा। सूचना पाकर डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी प्रशांत वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों ने पीठासीन अधिकारी से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद मतदान तो शुरू करा दिया गया और सुरक्षा के लिए एक निरीक्षक व एक एसआई को भी लगा दिया गया। कुछ देर बाद सीओ शिव कुमार थापा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चपुन्ना चौकी इंचार्ज विनीत वर्मा से पूरे मामले की जानकारी ली।
फर्जी वोटिंग की सूचना पर पहुंचा फोर्स
छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भारापुर के बूथ पर फर्जी वोटिंग होने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। इस पर कोतवाली जयप्रकाश शर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हालांकि फर्जी वोटिंग की सूचना गलत मिली।