गुरसहायगंज। भाजपा सरकार में दलितों व पिछड़ों का आरक्षण लूटा गया और भर्तियों में जमकर घोटाला हुआ। युवाओं को नौकरी न मिल पाए, इसके लिए सरकार ने पेपर लीक कराकर उन्हें बेरोजगारी के मुहाने पर खड़ा कर दिया। यह बात प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह यादव के समर्थन में कस्बा सराय प्रयाग की जनसभा में कही।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव भाजपा के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित होगा। योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि 10 मार्च के बाद योगी अपने मठ में चले जाएंगे और जनता भी उनकी गर्मी शांत कर देगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि जुमला वाली सरकार को जनता अब और बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। इससे पूर्व सभा को पूर्व मंत्री राम आसरे वर्मा, पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, जिला अध्यक्ष कलीम खान समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान सपा के नगर अध्यक्ष मुकीम खान, तालिब खान, सलीम, शैलेंद्र सिंह यादव, गजेंद्र सिंह यादव, अनिल पाल मौजूद रहे।