{"_id":"61f6cecec5c7875992125541","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp677983048","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में आशा ने करवाया प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में आशा ने करवाया प्रसव
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रसव के लिए सीएचसी जा रहीं दो महिलाओं को रास्ते में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आशा कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस में ही प्रसव कराया।
सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम जयसिंहपुर निवासी रहनुमा (24) को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन सीएचसी ला रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही पीड़ा तेज हो गई। ईएमटी राहुल सिंहव पायल नरेंद्र सिंह ने एंबुलेंस को सड़क के किनारे रोक दिया। आशा के सहयोग से एंबुलेंस कर्मियों ने महिला का प्रसव कराया।
वहीं हसेरन क्षेत्र के ग्राम किशन निवासी विपिन कुमारी ने प्रसव पीड़ा के चलते एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। ईएमटी राजवीर सिंह व पायल दिनेश कुमार ने आशा सुनीता देवी के सहयोग से एंबुलेंस में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई। बाद में एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों महिलाओं को संबंधित क्षेत्र की सीएचसी में भर्ती करा दिया। कई घंटे इलाज के बाद हालत में सुधार होने के बाद महिलाओं को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। (संवाद)