{"_id":"61e06cf4d9ff1855436815bf","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp675179264","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय के वाहनों कीफिटनेस कराने पर मिलेगा विशेष लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय के वाहनों कीफिटनेस कराने पर मिलेगा विशेष लाभ
विज्ञापन
कन्नौज। विद्यालय के वाहनों की फिटनेस शीघ्र पूर्ण कराई जाए। विद्यालयों में कार्यरत चालक एवं परिचालकों के दोनों टीकाकरण पूर्ण कराएं। विद्यालयों में वाहनों के संचालन के लिए अतिरिक्त चालकों की व्यवस्था भी की जाए। ये निर्देश गुरुवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने विद्यालय प्रबंधकों के साथ आयोजित बैठक में दिए।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि निर्वाचन के समय वाहनों की फिटनेस एवं चालक एवं परिचालकों के चरित्र प्रमाण पत्र बनाने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर ली जाए। जिसमें सभी प्रबंधकों को विशेष लाभ भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो विद्यालय प्रबंधक अपने चालक एवं परिचालक का चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं वह यूपी पुलिस की साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस दौरान कुछ प्रबंधकों ने लोक सभा निर्वाचन के भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने एआरटीओ से जल्द भुगतान के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार झा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑफिसर राम बाबू दोहरे प्रबंधक उपस्थित थे।