कन्नौज। जिले में तीसरी लहर से निपटने की स्वास्थ्य तैयारियों की जानकारी के लिए नोडल अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने दौरा किया। टीकाकरण केंद्रों और अस्पतालों का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और सुविधाओं की जानकारी की। उन्होंने जिले में बाहर से आए प्रवासी श्रमिक जैसे ईंट-भट्ठों, निर्माणाधीन भवनों में काम करने वाले लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाए।
नोडल अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज तिर्वा, विनोद दीक्षित चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएमओ कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी की। अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं के भंडारण की जानकारी की। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले प्रवासियों ईंट भट्ठा, अल्पसंख्यक समाज, मदरसों में मोबाइल टीम भेजकर टीकाकरण कराया जाए। शत-प्रतिशत 15 से 17 वर्ग के लोगों को प्रेरित कर वैक्सीन लगाई जाए। इसके बाद उन्होंने गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज, एसबीएस इंटर कॉलेज, सुशीला देवी इंटर कॉलेज में चल रहे टीकाकरण अभियान का भी औचक निरीक्षण किया।