फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

अच्छा काम करने वाले 71 किसानों का हुआ सम्मान

Fri, 24 Dec 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
किसान मनदीप को सम्मानित करते विधायक कैलाश राजपूत एवं जिलाधिकारी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर विविध आयोजन हुए। कलक्ट्रेट परिसर में कृषि गोष्ठी हुई। खेती व उत्पाद से जुड़े तमाम तरीके के स्टाल लगाए गए। इस मौके पर उल्लेेखनीय कार्य करने वाले 71 किसानों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित कर अन्य का भी हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने फीता काटकर कृषि गोष्ठी का शुभारंभ किया। उनके साथ जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह भी रहे। इसके बाद उन्होंने लगे स्टालों का निरीक्षण किया। खेती-किसानी से जुड़े सभी विभागों ने अपने-अपने तरीके से स्टाल सजवाए थे। स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायतीराज व वन विभाग के भी स्टाल लगे दिखे। स्टाल पर रखे गए नैनो यूरिया के बारे में मौजूद किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि शासन की प्राथमिकता कृषकों की उन्नति है। योजनाओं का लाभ अब जनता को उनके खातों में सीधे दिया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज उन कृषकों को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने कृषि में आगे बढ़कर कार्य किए हैं। सभी किसान इनसे प्रेरणा लेकर विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अर्थव्यवस्था तभी बढ़ेगी जब किसान की उन्नति होगी। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया तकनीक पर आधारित एक अनूठा उर्वरक है। इसके छिड़काव से साधारण यूरिया की तुलना में उर्वरक उपयोग दक्षता में सार्थक वृद्धि होती है। यह एक रक्षक, गुणवत्ता युक्त अधिक उपज पाने में सहायता प्राप्त कर सकता है। इससे पहले उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी एवं कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उनके हित की चीजें समझाई। कार्यक्रम में कुल 71 कृषकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसमें कृषि विभाग के 24, पशुपालन विभाग के 16, उद्यान विभाग के 16 एवं मत्स्य विभाग के 15 किसानों को सम्मानित किया गया। इन किसानों को जिलाधिकारी ने नैनो यूरिया भी उपलब्ध कराई। इस मौके पर जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed