{"_id":"61c4cda9c5e9ac4c5c50402c","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6713293175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ शैया में जनवरी से बदल जाएगा सफाई कंपनी का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ शैया में जनवरी से बदल जाएगा सफाई कंपनी का ठेका
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय में एक जनवरी से सफाई कंपनी का ठेका बदल जाएगा। नई सेवा प्रदाता कंपनी अस्पताल में सेवाएं शुरू कर देगी। पुरानी कंपनी के सभी सफाई कर्मचारियों व सुपरवाइजरों को नई कंपनी में समायोजित किया जाएगा।
सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय में सफाई का कार्य सन फेसेलिटी कंपनी कर रही थी। इस कंपनी ने अस्पताल में आउटसोर्सिंग के तहत 18 सफाई कर्मचारियों व दो सुपरवाइजरों की तैनाती की थी। यह अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था का कार्य कर रहे थे। अब अस्पताल में सफाई का ठेका बीएसएस कंपनी को मिल गया है। कंपनी के अधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर सुपरवाइजरों से मुलाकात की व अस्पताल में साफ-सफाई के संबंध में जानकारी भी ली।
अस्पताल में एक जनवरी से नई सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएस का टेंडर शुरू हो जाएगा। हालांकि अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारियों व सुपरवाइजरों को नई सेवा प्रदाता कंपनी में समायोजित कर देने का भरोसा दिया गया है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अस्पताल की सफाई का ठेका अब बीएसएस कंपनी को दिया गया है, यह कंपनी एक जनवरी से अपना कार्य शुरू कर देगी।