फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

भाजपा की लोकप्रियता देख विपक्ष बौखला रहा- स्वाती सिंह

Thu, 23 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
सम्मेलन में बोलतीं मंत्री स्वाती सिंह। - फोटो : KANNAUJ
जलालाबाद(कन्नौज)। महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने यहां कहा कि 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब को आगे बढ़ाया है। भाजपा की लोकप्रियता को देख विपक्ष बौखला रहा है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह बुधवार को जलालाबाद के बीडी तिवारी इंटर कॉलेज मैदान में भाजयुमो के युुवा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ देश के हर गरीब को मिल रहा है। किसानों के खाते में पैसे पहुंच रहे हैं। भाजपा बेटी बचाने का काम कर रही है। लड़कियों की शादी की उम्र 21 वर्ष करने पर सपा सांसद कटाक्ष कर रहे हैं। भाजपा सरकार में कोई गलत काम करेगा तो उसे संरक्षण नहीं मिलेगा। भाजपा संस्कारों की पार्टी है। कोरोना काल में भाजपा ने हर व्यक्ति का ध्यान रखा।
विज्ञापन

कहा कि पिछली सरकार कुछ जिलों में काम कराती थी। माफिया का बोलबाला था। अब माफिया भयभीत हैं और आम आदमी चैन की नींद सो रहा है। कुछ लोग मंदिर बनाने का विरोध करते थे, आज वही लोग चुनाव जीतने के लिए मंदिर-मंदिर माथा टेक रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस देश के कुछ लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह का नारा देते थे। अब वक्त आ गया है उन्हें सबक सिखाने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अन्नू पंडित ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलें। पार्टी की नीतियों को समझाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि सभी लोग यह संकल्प लेकर जाएं कि तीनों विधान सभा में कमल खिलाएंगे।
कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिला प्रभारी मुखलाल पाल, विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जनार्दन सिंह, रामवीर कठेरिया आदि रहे।
कार्यक्रम में फेल दिखी पुलिस व्यवस्था
प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में पुलिस व्यवस्था फेल दिखी। जिन पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी वे भी इधर-उधर बैठे दिखे। असर यह हुआ कि जीटी रोड पर घंटों लंबा जाम लगा रहा। इस जाम में कई रोडवेज बसें, एंबुलेंस भी फंसी रहीं।

लंच पैकेट के लिए मारामारी
कार्यक्रम में आए युवाओं को जब देर तक लंच नहीं मिला तो वे भड़क गए और जब लंच आया तो लंच पैकेट पाने की होड़ में छीना झपटी होने लगी। इस दौरान कई युवाओं की आपस में मारपीट भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed