{"_id":"61a7b34f1b5905738d4eeba3","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp667145720","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सभी सुपरवाइजरों का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सभी सुपरवाइजरों का वेतन रुका
विज्ञापन
निर्वाचन कक्ष में कार्य करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने सुपरवाइजर का काम देख रहे सभी लेखपालों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। प्रशासनिक स्तर पर की गई बड़ी कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप मच गया।
तहसील परिसर की तीसरी मंजिल में बने निर्वाचन कक्ष में बुधवार को एसडीएम देवेश गुप्ता ने निर्वाचन कार्य की समीक्षा की। इस दौरान 68 सुपरवाइजरों में से किसी ने भी नक्शा उपलब्ध नहीं कराया। लापरवाही के चलते एसडीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने सभी सुपरवाइजरों के वेतन निकालने पर रोक लगा दी। कहा कि जो लेखपाल ड्रोन सर्वे कार्य में लगे हैं, उनको इस कार्य से छूट दी जाएगी। जिन लेखपालों का वेतन रोका गया है, वे अपना काम शीघ्र पूरा कर प्रमाण पत्र दें। प्रमाणपत्र की ऑनलाइन फीडिंग से मिलान के बाद ही वेतन आहरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियों की अवधि पांच दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। सभी लोग इस कार्य को प्रमुखता से करें। एसडीएम की कार्रवाई के बाद निर्वाचन कक्ष में कार्य की गति तेज हो गई। राजस्व निरीक्षक आदित्य प्रकाश दीक्षित, नरेंद्र सिंह तथा सत्येंद्र शुक्ला की देखरेख में कर्मचारी निर्वाचन कार्य निपटाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
लेखपाल संघ ने जताया विरोध
लेखपाल संघ के जिला मंत्री विजयकांत शुक्ला तथा तहसील मंत्री अखिलेश कुमार ने एसडीएम की इस कार्रवाई की विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सभी लेखपाल समय मेहनत कर रहे हैं, ऐसे में वेतन रोकना न्याय संगत नहीं है। लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है। शीघ्र ही संघ की बैठक बुलाकर अग्रिम रणनीति तय की जाएगी।