{"_id":"61a710ed8e6b394d332526f6","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6669758100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में 31 गांवों में उड़ा ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन में 31 गांवों में उड़ा ड्रोन
विज्ञापन
ड्रोन को तैयार करते अधिकारी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन से कराए जा रहे सर्वे से ग्रामीणों में उत्सुकता देखी जा रही है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग दिल्ली से आई टीम ने पांच दिन में 31 गांवों का सर्वे किया है। ड्रोन को आसमान में उड़ता देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो जाती है।
तहसील क्षेत्र के ब्लाक छिबरामऊ में 25 नवंबर से 30 नवंबर तक ग्राम फरीदपुर, सराय भीम, दीनपुर, रनवीरपुर, प्रेमपुर, महमूदपुर जागीर, खानपुर अमजद, महमूदपुर कीरत, घिलोई खास, निगोह, बहादुरपुर, भोजपुर निगोह, रामपुर निगोह, जमामर्दपुर, उधन्नापुर, भोगपुर, नंदलालपुर, महमूदपुर खास, बलरामपुर, रामपुर हृदय, हमीरपुर, निगोह खास व सिकंदरपुर निगोह में ड्रोन के सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है।
तहसीलदार राजू कुमार ने बताया कि इस कार्य में संबंधित लेखपाल व कानूनगो आदित्य दीक्षित को लगाया गया है। इसका निरीक्षण एसडीएम देवेश गुप्ता भी कर रहे हैं। 245 गांवों में दिसंबर तक ड्रोन सर्वे पूरा होना है। उसके बाद दिल्ली से नक्शा बनकर आएगा। इससे इसे मिलान कर उसमें कमियों को दुरुस्त किया जाएगा। गांव के लोगों को अब अपने मकान का भी रिकार्ड मिल जाएगा। बता दें कि इससे पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट योजना में दस गांव का ड्रोन सर्वे हो चुका है। कुल 41 गांव का अभी तक सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। ड्रोन सर्वे में भारतीय सर्वेक्षण विभाग दिल्ली के अमित द्विवेदी, जनवेज सिंह यादव व अंशुल चौधरी कार्य कर रहे हैं।