{"_id":"61d731d0653a7b142e760c33","slug":"kannauj-kannauj-news-corona-kannauj-news-knp673943424","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के छह पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के छह पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
कन्नौज/छिबरामऊ। जिले में कोरोना मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। गुरुवार को छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसमें चार संक्रमित कन्नौज और दो छिबरामऊ के हैं। सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं।
कोविड निगरानी समिति के डॉ. बृजेश शुक्ला ने बताया कि कन्नौज सदर क्षेत्र के मकरंदनगर के एक अस्सी वर्षीय बुजुर्ग, अशोकनगर निवासी युवक और उमर्दा ब्लाक के एक पचास वर्षीय शिक्षिका, बहादुरपुर तिर्वा के सत्तर साल के बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनकी पांच जनवरी को जांच कराई गई थी। यह लोग होम आइसोलेशन में हैं।
बताया गया कि छिबरामऊ की इंद्रा आवास कॉलोनी निवासी युवती व महोई गांव निवासी वृद्ध ने चार जनवरी को कोरोना सैंपलिंग कराई थी।
आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। पॉजिटिव निकली युवती व वृद्ध को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया। जैसे ही इसकी सूचना मिली, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. अजय पाल के नेतृत्व में टीम गांव में रवाना कर दी गई। टीम ने गांव में जाकर पॉजिटिव आए लोगों के परिजनों की सैंपलिंग की।
विज्ञापन
एक लंबे अर्से के बाद दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को भी अपनी सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को हसेरन क्षेत्र का एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया है, जो औरैया में अपने रिश्तेदार के यहां होम आइसोलेशन में है।