फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj idol ruckus: Chhibramau on the target of IG, asked how did he fail

कन्नौज मूर्ति बवाल: आईजी के निशाने पर छिबरामऊ, पूछा- कैसे हुए फेल

Sun, 29 Aug 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kannauj idol ruckus: Chhibramau on the target of IG, asked how did he fail
कन्नौज। आईजी मोहित अग्रवाल शनिवार को जिले में आए। सदर कोतवाली में थाना समाधान दिवस में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। यहां छिबरामऊ निशाने पर रहा। आईजी ने पूछा, बताएं छिबरामऊ पुलिस और खुफिया इकाई इस अंदेशे को भांपने में फेल कैसे रही। उन्हाेंने छिबरामऊ कोतवाल को फटकार भी लगा दी। पूछा, मूर्ति कैसे लग गई, आप क्या कर रहे थे। छोटा सा मामला इतना बड़ा हो गया। वह जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में जिले के थानाध्यक्षों की क्राइम मीटिंग में छिबरामऊ कोतवाल की कार्यशैली से आईजी खुश नहीं दिखे। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को कानून व्यवस्था के बारे में संजीदगी बरतने और कानून का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी घटना के तूल से पहले पुलिस को कठोर निर्णय लेना होगा। थानेदार पहले अपने स्तर से निपटा लें। किसी तरह का संदेह हो तो वरिष्ठ अफसर को संज्ञान में देकर उन्हें भी शामिल करें।
विज्ञापन

उन्होंने सभी थानाध्यक्षों से पुलिसिंग व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मिशन शक्ति में सभी थानों में महिलाओं की बीट में तैनाती के बारे में पूछा। विवेचनाओं की स्थिति पूछी। उन्होंने कहा कि विवेचना में ढिलाई नहीं बरतेें। हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई के बारे में भी पूछताछ की। गैंगस्टर के अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और महिला अपराध के मामलों को जल्द निपटाने के लिए कहा। सुस्त जांच पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगा दी। कहा कि विवेचना में लंबित अपराध, महिला, एससी/एसटी से संबंधित अपराध, चालान, फरार बदमाश, स्थायी, गिरफ्तारी वारंटी के साथ- साथ सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को समय से गुणवत्तापरक निस्तारित करें। निस्तारण में रुचि न लेने वालों को थाना प्रभारी चेतावनी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार, सीओ सदर शिव प्रताप सिंह, तिर्वा सीओ दीपक दुबे व छिबरामऊ सीओ शिवकुमार थापा सहित सभी थानेदार मौजूद रहे।

बातचीत करने के बाद समाधान निकाला
आईजी मोहित अग्रवाल ने सवाल के जवाब में कहा कि छिबरामऊ के सौरिख तिराहे पर दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद समाधान निकालकर मूर्ति को हटाया गया है। जिन शरारती तत्वों ने बिना परमीशन के मूर्ति को लगाया और पुलिस पर पथराव किया, उन लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। एफआईआर लिखी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed