{"_id":"615ef5e48ebc3ed0707df0b8","slug":"kannauj-father-dies-son-injured-due-to-container-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: कंटेनर की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल, मुआवजे की मांग को लेकर रोड पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: कंटेनर की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल, मुआवजे की मांग को लेकर रोड पर शव रखकर लगाया जाम
Thu, 07 Oct 2021 06:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Oct 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के जलालपुर पनवारा में जीटी रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।
पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए जाम खुलवाया। इनके पास हेलमेट नहीं मिला। सदर कोतवाली के गांव परतीतपुर्वा निवासी किसान बद्री प्रसाद वर्मा (37) गुरुवार शाम करीब पांच बजे अपने 18 वर्षीय बेटे सोनू के साथ बाइक से कन्नौज के लिए निकले थे।
सोनू बाइक चला रहा था जबकि बद्री प्रसाद पीछे बैठे थे। इस दौरान गोवर्धनी देवी मंदिर मोड़ के पास जीटी रोड पर पहुंचते ही तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल बद्री प्रसाद ने मौके पर दम तोड़ दिया। बेटा सोनू घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही पत्नी मंजू देवी के साथ परिवार और पड़ोस के लोग पहुंच गए। मुआवजे की मांग को लेकर बद्री प्रसाद का जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही सदर कोतवात आलोक कुमार दुबे पुलिस बल के साथ पहुंच गए। किसी तरह परिजनों को शांत कराते हुए एक घंटे बाद जाम खुलवाकर यातायात सामान्य किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।