फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: complaint of cheating in the name of BJP MLA

कन्नौज: भाजपा विधायक के नाम पर ठगी करने की शिकायत, एसपी से मिले पीड़ित, बोले पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Wed, 16 Jun 2021 01:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 16 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kannauj: complaint of cheating in the name of BJP MLA
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में भाजपा विधायक के नाम पर नौकरी व आवास दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप तथाकथित भाजपा नेता पर लगा है। पीड़ितों ने एसपी प्रशांत वर्मा को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के देवधरापुर गांव निवासी विनय अवस्थी, मकरंदनगर निवासी ललित, दीदारगंज मोहल्ला निवासी शिवम मिश्रा, बरधइयापुर गांव निवासी कमलेश कुमार समेत करीब आधा दर्जन युवाओं ने तथाकथित भाजपा नेता पर भाजपा विधायक के नाम पर नौकरी व आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ितों ने एसपी से कहा कि कलक्ट्रेट रोड निवासी इस तथाकथित भाजपा नेता ने कई लोगों को आवास व नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ऐंठ लिए हैं। नौकरी व आवास न मिलने पर रुपये वापस मांगे तो धमकी देकर भगा दिया। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर विधायक सेवक नाम से आईडी बना रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि11 जून को धोखाधड़ी की लिखित शिकायत सदर कोतवाली में की गई थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed