फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kalktret drew crowds to the voters list

कलक्ट्रेट में वोटर लिस्ट लेने उमड़ी भीड़

Tue, 24 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 24 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kalktret drew crowds to the voters list
ग्राम प्रधानी का चुनाव जीतने को उम्मीदवारों की एक-एक वोट पर नजर है। यही
विज्ञापन
वजह है कि वोटर लिस्ट की फोटोकापी लेने को कलक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ लगी रहती है।

सोमवार को निर्वाचन कार्यालय में लगे कर्मियों को प्रत्याशी एवं उनके समर्थक घेरे रहे। कक्ष के बाहर लाइन लगाने की बजाय प्रत्याशी एवं समर्थक अंदर घुस गए और जहां कर्मचारी काम कर रहे थे, वहीं पर भीड़ वोटर लिस्ट लेने को पहुंच गए। हर कोई पहले वोटर लिस्ट लेना चाहता था, जिससे कई बार धक्कामुक्की भी हुई।

निर्वाचन कार्यालय कर्मी गोपाल, सुनील, अवनीश, ओमप्रकाश, अनिल मिश्रा आदि ने प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों को वोटर लिस्ट की छाया प्रति उपलब्ध कराई। वोटर लिस्टें लेने पहुंचे सियाराम ने बताया कि बीएलओ या तहसील में वोटर लिस्ट मिलने में परेशानी हो रही है।

इस कारण लोगों को जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। वहीं चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग अभिलेख तैयार करने को वोटर लिस्ट की सत्यापित प्रति पाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच रहे हैं। सौरिख, हसेरन, नादेमऊ, तिर्वा, ठठिया, मानीमऊ, गुगरापुर और जलालाबाद क्षेत्र के लोग 10 से 65 किमी का चक्कर लगाकर वोट लिस्टें लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed