फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kai digaag ne bhra namankan

पूर्व विधायक की पत्नी समेत कई दिग्गजों ने भरा पर्चा

Wed, 07 Apr 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
kai digaag ne bhra namankan
जिला पंचायत में नामांकन पत्र जमा करने को कतार में खड़े उम्मीदवार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला पंचायत परिसर में बुधवार को प्रत्याशियों की भीड़ रही। पहले दिन भाजपा के सभी 28 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सपा, बसपा व कांग्रेस ने भी शुरुआत कर दी है। शाम तक 376 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

नामांकन के लिए उम्मीदवारों की सुबह से लाइन लग गई थी। भाजपा से पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे की पत्नी विद्यावती ने नामांकन किया। भाजपा से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व पदाधिकारी वीर सिंह भदौरिया, राजीव ठाकुर ने पर्चा दाखिल किया। फिल्म अभिनेता दारा सिंह कुशवाहा की पत्नी श्लेन्ति पायल ने भी नामांकन किया। सपा से पूर्व विधायक अरविंद यादव की मां प्रकाशा देवी ने पर्चा भरा। यह दिवंगत कप्तान सिंह यादव की पत्नी हैं। इसी तरह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने पत्नी जुबेरिया शाह सिद्दीकी का पर्चा दाखिल करवाया। सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश पाल की पत्नी शीनू पाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सबसे ज्यादा वार्ड आठ से 28 नामांकन हुए।
विज्ञापन

===============================
जिला पंचायत सदस्य पद पर नामांकन की स्थिति
वार्ड नामांकन
कन्नौज प्रथम 08
कन्नौज द्वितीय 04
कन्नौज तृतीय 07
कन्नौज चतुर्थ 15
जलालाबाद प्रथम 07
जलालाबाद द्वितीय 08
गुगरापुर प्रथम 09
गुगरापुर एवं तालग्राम 28
तालग्राम प्रथम 10
तालग्राम द्वितीय 13
तालग्राम तृतीय 10
तालग्राम एवं छिबरामऊ 14
छिबरामऊ उत्तर-पूर्वी 05
छिबरामऊ पश्चिमी 13
छिबरामऊ मध्य 19
छिबरामऊ पश्चिमी-दक्षिणी 19
सौरिख प्रथम 18
सौरिख द्वितीय 09
सौरिख तृतीय 19
सौरिख एवं हसेरन 23
हसेरन प्रथम 18
हसेरन द्वितीय 23
उमर्दा प्रथम 12
उमर्दा द्वितीय 08
उमर्दा तृतीय 13
उमर्दा चतुर्थ 16
उमर्दा पंचम 13
उमर्दा षष्ठम 15

जिला पंचायत में नामांकन पत्र जमा करते उम्मीदवार। संवाद

जिला पंचायत में नामांकन पत्र जमा करते उम्मीदवार। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed