फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kaheen bhee khareedie vaahan, vaheen mil jaega jile ka nambar

कहीं भी खरीदिए वाहन, वहीं मिल जाएगा जिले का नंबर

Fri, 01 Jan 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
kaheen bhee khareedie vaahan, vaheen mil jaega jile ka nambar
सहायक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। अब आप किसी भी जनपद में वाहन खरीद कर वहीं अपने जिले का रजिस्ट्रेशन नंबर ले सकेंगे। जल्द ही यह व्यवस्था कन्नौज समेत पूरे प्रदेश में लागू होने की उम्मीद है। बाराबंकी में अब तक यह ट्रायल सफल रहा है।
विज्ञापन

अभी जिले से बाहर वाहन खरीदने पर डीलर अस्थायी रजिस्ट्रेशन कर एक माह का समय देते हैं। इसके बाद खरीदार को अपने आधार कार्ड वाले जिले में वाहन सहित जाकर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। इसके लिए वाहन सहित दोबारा आरटीओ ऑफिस जाना जरूरी होता है।
विज्ञापन

एआरटीओ (सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) संजय कुमार झा ने बताया कि इस नई व्यवस्था के लागू होते ही यह झंझट खत्म हो जाएगा। आप कहीं भी वाहन खरीदें, डीलर वहीं से आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दिला देंगे। वाहन खरीदार की आईडी व अन्य कागजात लेने के बाद वहीं पर संबंधित जिले का नंबर देते हुए रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा। ऑनलाइन व्यवस्था होने से यह संभव भी हो सकेगा। डीलर (एजेंसी संचालक) के जिले का कोड डालते ही सीरीज का नंबर आ जाएगा। वही नंबर देकर रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed