{"_id":"5df923c98ebc3e87a10df968","slug":"kaalindee-eksapres-aur-paisenjar-tren-par-badhega-dabaav-kannauj-news-knp5328488112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन पर बढ़ेगा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन पर बढ़ेगा दबाव
विज्ञापन
कन्नौज। कोहरे का हवाला देकर कासगंज-अनवरगंज अप व डाउन एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया है। इससे कन्नौज से कानपुर जाने वाले यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। सुबह 11:45 पर कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की संख्या में इजाफा हो गया है। इस ट्रेन के कन्नौज से गुजर जाने के बाद कानपुर जाने के लिए अगले सवा दो घंटे तक कोई ट्रेन नहीं है। ट्रेन के बंद होने से यात्रियों में नाराजगी है।
कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस को पूर्वोत्तर रेलवे ने कोहरे का हवाला देते हुए 31 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। इस ट्रेन के बंद होने से सुबह 11:45 बजे कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। कड़ी मशक्कत के बाद लोग ट्रेन पर सवार हो पा रहे हैं। कानपुर के लिए इसके बाद दोपहर 2:30 बजे उत्सर्ग एक्सप्रेस है। यह ट्रेन कई बार निरस्त हो जाती है। घंटों लेट रहती है। यात्रियों में ट्रेन बंद होने से नाराजगी है।
उधर, फर्रुखाबाद जाने के लिए भी यात्री परेशान हैं। अधिकतर कर्मचारी व दैनिक यात्री शाम को अनवरगंज-कानपुर एक्सप्रेस से फर्रुखाबाद जाते हैं। यह ट्रेन कन्नौज स्टेशन पर शाम 4:40 बजे आती है। इसको भी निरस्त कर दिया गया है। इस ट्रेन के निरस्त होने के बाद यात्रियों के सामने कालिंदी एक्सप्रेस का ही विकल्प है। यह कन्नौज स्टेशन पर करीब दो घंटे बाद है। सर्दी के मौसम में हर किसी को घर पहुंचने की जल्दी रहती है। इससे अधिकतर लोग दूसरे साधनों से घर के लिए निकल रहे हैं।