{"_id":"18fcdd62877475384af205b0ead7c559","slug":"just-two-bike-riders-thrashed-by-private-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस ने दो बाइक सवार युवकों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस ने दो बाइक सवार युवकों को रौंदा
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
थाना तालग्राम के मायापुर्वा मोड़ के समीप शनिवार रात ससुराल से दोस्त के साथ बाइक से जा रहे युवकों को निजी बस ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक बस समेत फरार हो गया।थानाध्यक्ष ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली से शवों को थाने लाए। पहचान के लिए प्रयास किए गए। टूटे पड़े मोबाइल के पास सिम से नंबर लगाया गया और परिजनों को सूचना दी जा सकी। मृतक के पिता ने थाने पहुंचकर बस व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर निवासी सरमन वर्मा (36) पुत्र बालकराम अपने दोस्त हरदोई के थाना हरवल के गढिया गांव निवासी राजपाल उर्फ भूरा यादव (32) पुत्र जगरूप सिंह यादव के साथ 13 नवंबर को तालग्राम के चौखटा गांव अपनी ससुराल आया था।
विज्ञापन
शनिवार रात साढे़ आठ बजे पत्नी ऊषा देवी और साला ब्रजलाल से कहकर चला कि अपने दोस्त भूरा को कोतवाली गुरसहायगंज के पल्टेपुर्वा गांव उसके मौसेरे साढू के घर छोड़कर वह मकनपुर चला जाएगा।
तालग्राम-तेराजाकेट मार्ग पर मायापुर्वा गांव मोड़ के निकट सामने से आ रही बस ने सुनसान इलाके में टक्कर मार दी, जिससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे। बस उनको रौंदते हुए निकल गई। घटनास्थल पर ही दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। कुछ राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान, नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश यादव व सुनील यादव के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने निकवा गांव से ग्रामीणों की मदद से भारत सिंह की ट्रैक्टर-ट्राली मंगाई और शवों को थाने लाए।
काफी देर तक शवों की पहचान के प्रयास चले, लेकिन सफल नहीं हुआ। मौके पर मिले सिम से फोन लगाए गए तब जाकर शिनाख्त हो सकी। रविवार तड़के परिजन रोते-बिलखते थाने पहुंचे। मकनपुर निवासी सरमन के पिता सालिगराम ने बस व अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।