फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jo baap ka nahin hua, vo bua ka kya hoga: keshav

जो बाप का नहीं हुआ, वो बुआ का क्या होगा: केशव

Mon, 08 Apr 2019 11:46 PM IST
kannauj Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 08 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
jo baap ka nahin hua, vo bua ka kya hoga: keshav
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : prateekatmak photo
शहर के बोर्डिंग मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निशाने पर सैफई परिवार रहा। अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा, जो बाप का नहीं हुआ, वह बुआ का क्या होगा। आरोप लगाया, 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक हारे नहीं बल्कि जीते थे। तत्कालीन सत्ता के षड़यंत्र ने उन्हें हराकर पूर्व सीएम की पत्नी को चुनाव जिता दिया था। जनता से अपील करते हुए कहा, कन्नौज से आप हराओ, हम आजमगढ़ से हराएंगे।
विज्ञापन


 शहर के मोहल्ला छिपट्टी के भूड़ा मंदिर से पूजन कर सुब्रत पाठक का जुलूस नामांकन के लिए निकला। नामांकन से पहले शहर के बोर्डिंग मैदान में हुई जनसभा को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया। कहा, भाजपा का हर कार्यकर्ता डिप्टी सीएम है। खुद को कमजोर न समझें। महागठबंधन पर बोले, विपक्ष का बोरा-बिस्तर इस बार भी बंधना तय है, उसे उसकी ठीक जगह पर पहुंचाया जाएगा। पिछली बार लहर थी तो प्रदेश में 73 सीटों पर कमल खिला था। इस बार लहर नहीं सुनामी है, भाजपा सभी 80 सीटों पर कमल खिलाएगी। एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा, मोदी सरकार ने पाकिस्तान में गोले दागे लेकिन पाकिस्तान से ज्यादा मातम विपक्ष में कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे खेमों में दिखा। महागठबंधन पर कहा, यह मजबूरी का गठबंधन है, जो बाप का नहीं हुआ, वह बुआ का क्या होगा। भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक बोले, पूरा कन्नौज जानता है कि 2014 का चुनाव कैसे जीता गया।  इस बार स्थितियां अलग हैं। बेईमानी नहीं चलेगी। जनाधार का सम्मान होगा। इस मौके पर राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी निर्मल तिवारी, सतीश पाल, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे। कन्नौज सदर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री और ब्लाक प्रमुख रसूलाबाद कुलदीप यादव समेत कुछ और  लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन


वोट को साधने को कोशिश
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जिस बिरादरी से आते हैं, यह वोट भी आगामी लोकसभा में महत्वपूर्ण है। कन्नौज लोकसभा में 79524 शाक्य वोट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed