फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jile mein phir mile chaar sankramit

जिले में फिर मिले चार संक्रमित

Thu, 14 May 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
jile mein phir mile chaar sankramit
ग्रामीण की थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज । जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। बुधवार रात चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित 11 मई को मुंबई से ट्रक और ऑटो से जिले में पहुंचे थे। अधिकारियों ने हॉटस्पॉट बनाकर निगरानी तेज कर दी है। कपूरपुर, घमाइचमऊ और सैयदपुर सकरी गांव को हॉटस्पॉट बनाकर अधिकारियों ने पुलिस बल तैनात कर दिया है। जिले में अब तक कोरोना वायरस के 23 मरीज पाए गए हैं। इनमें सात ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर रात छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कपूरपुर में 22 और 23 वर्षीय युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों युवक ट्रक से कन्नौज आए थे। सदर तहसील के घमाइचमऊ निवासी 30 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। हरदोई के मटियामऊ गांव निवासी 30 वर्षीय युवक सैयदपुर सकरी गांव में ससुराल में ठहरा था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह दोनों ऑटो से कन्नौज आए थे। सभी संक्रमित 11 मई को मुंबई से लौटे थे। 12 मई को इनके सैंपल लखनऊ केजीएमयू भेजे गए थे। यहां से 13 मई की रात को रिपोर्ट आई है। इन्हें कोविड-19 हास्पिटल तिर्वा में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

संपर्क में आने वाले 92 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। दमकल टीमें गांव को सैनिटाइज कर रही हैं। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में अब तक 23 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सात लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed