फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jile mein 12 korona pojitiv mile, hadakamp

जिले में 12 कोरोना पॉजिटिव मिले, हड़कंप

Sat, 30 May 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
jile mein 12 korona pojitiv mile, hadakamp
विनोद दीक्षित चिकित्सालय में बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में शनिवार को एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य टीमों ने सभी संक्रमितों को कोविड-19 हास्पिटल तिर्वा में भर्ती कराया है। जिले में अब तक कोरोना के 55 केस सामने आए हैं। इनमें 23 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 32 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के काजीटोला में रहने वाले रोडवेज बस चालक की 48 वर्षीय पत्नी और आठ वर्षीय बेटी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चालक की रिपोर्ट निगेटिव है। करीब 25 दिन से चालक ड्यूटी कर बस से प्रवासियों को ला रहा था। वहीं 27 मई को दिल्ली से कैब से पत्नी और दो बेटियों के साथ सीहपुर पचोर लौटा 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

बस्ता उमर्दा में भरथना( इटावा )के करीब 14 लोगों के साथ 28 मई को दिल्ली से लौटा 45 वर्षीय शख्स पॉजिटिव पाया गया। बुधवार को तालग्राम के जेरकिला में जयपुर (राजस्थान) से लौटे युवक की 40 वर्षीय पहली पत्नी और 18 वर्षीय बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं पुरानी गल्ला मंडी छिबरामऊ में गुरुग्राम हरियाणा से 27 को एक साथ लौटीं तीन महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 27 मई को अहमदाबाद( गुजरात) से रतनपुर लौटा 56 वर्षीय शख्स और 30 वर्षीय बेटा पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से परिवार के साथ जलालाबाद के मदारपुर में 26 मई को लौटी 35 वर्षीय महिला की भी शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 55 मामले सामने आए हैं। इनमें 23 लोग ठीक हो चुके हैं। 32 लोगों का इलाज चल रहा है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी इलाकों को हॉटस्पॉट बनाकर पुलिस बल तैनात कर दिया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की है।

कंटेनमेंट और हॉटस्पॉट इलाकों में लगेगा कर्फ्यू
जिले में एक साथ 12 कोरोना संक्रमित मिलने से पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। आईजी जोन कानपुर मोहित अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह को जिले के कंटेनमेंट और हॉटस्पॉट इलाकाें में कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रात को उप निरीक्षक के नेतृत्व में चौकसी बढ़ाने के लिए कहा है। हॉटस्पॉट में सफाई कर्मचारी, चिकित्सक और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed