फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jilaadhikaaree ko band mila dhaan khareed kendr, prabhaaree aur eaar koaaparetiv par kaarravaee

जिलाधिकारी को बंद मिला धान खरीद केंद्र, प्रभारी और एआर कोआपरेटिव पर कार्रवाई

Tue, 17 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
jilaadhikaaree ko band mila dhaan khareed kendr, prabhaaree aur eaar koaaparetiv par kaarravaee
तालग्राम में धान खरीद केंद्र पर कर्मचारी से जानकारी लेते जिलाधिकारी रवींद्र कुमार। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। धान खरीद में चेतावनी के बाद भी अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। तालग्राम में पीसीएफ के धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी को केंद्र बंद मिला। कर्मचारी से जानकारी करने पर पता चला कि 30 नवंबर से धान खरीद शुरू हुई थी। अभी तक एक भी दाना नहीं खरीदा गया। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्रभारी के साथ ही एआर कोआपरेटिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे डीएम रवींद्र कुमार ने तालग्राम धान केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर ताला लटका मिला। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंगूलाल मौजूद थे। केंद्र प्रभारी मुकुल कुमार हजेला गैरहाजिर मिले। मंगूलाल ने बताया कि 30 नवंबर से अभी तक धान खरीद नहीं हुई है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। प्रभारी के साथ ही एआर कोआपरेटिव से स्पष्टीकरण मांगते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। प्रभारी का एक दिन का वेतन रोक दिया। डीएम ने केंद्र पर धान खरीद से संबंधित उपकरणों का भी निरीक्षण किया। उपकरण व सामग्री खराब अवस्था में मिली। उन्होंने कहा कि धान खरीद केंद्र पर नियमित साफ-सफाई कराएं। समय से केंद्र खोल कर खरीद की जाए।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने नगर पंचायत कार्यालय में संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। यहां एक व्यक्ति मौजूद मिला। अधिशासी अधिकारी घनश्याम राय को निर्देश दिए कि रैन बसेरे में आने वाले व्यक्तियों को रजाई, कंबल आदि मुहैया कराएं। कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात न काटे। सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर अलाव जलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने नगर पंचायत की गोशाला का भी निरीक्षण किया। गोशाला में 39 पशु मिले। गोशाला संरक्षक सुभाष चंद्र को निर्देश दिए कि मवेशियों को सर्दी से बचाने के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। पशु चिकित्सक मवेशियों का नियमित परीक्षण करें। एक भी मवेशी की सर्दी से मौत हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सिंह यादव, लिपिक दीपक सविता, अनुज कुमार, रोशन लाल, नर सिंह, नितेश, रोहित, संतराम कार्यवाहक सफाई नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed