फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jila aspataal ke aaisoleshan vaard se bhaaga korona sankramit

जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागा कोरोना संक्रमित

Sat, 13 Jun 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
jila aspataal ke aaisoleshan vaard se bhaaga korona sankramit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने पर जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक भाग निकला। कुछ देर बाद स्वास्थ्य टीम ने उसे अस्पताल परिसर में ही दबोच लिया। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रंगीयनपुर्वा के 20 वर्षीय युवक में कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर 10 सैंपल लिया गया था। उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। शुक्रवार को युवक की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसकी जानकारी होने पर युवक आईसोलेशन वार्ड से भाग निकला।
विज्ञापन

युवक को कोविड अस्पताल ले जाने के लिए टीम पहुंची लेकिन वह वार्ड में नहीं मिला। टीम ने जांच के दौरान दर्ज कराये गए उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, मोबाइल भी बंद मिला। इससे अफरातफरी मच गई। युवक की तलाश शुरू की गई तो कुछ देर बाद वह अस्पताल परिसर में ही मिल गया। स्वास्थ्य टीम ने उसे ले जाकर कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed