{"_id":"5df9246f8ebc3e87c20e51d2","slug":"jhuke-pol-va-kshatigrast-makaan-ke-malabe-se-khauphajada-kannauj-news-knp5328491199","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुके पोल व क्षतिग्रस्त मकान के मलबे से खौफजदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुके पोल व क्षतिग्रस्त मकान के मलबे से खौफजदा
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मकान के पास झुका बिजली का पोल।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर की आवास विकास कालोनी में हुए भीषण विस्फोट को तीन दिन का समय बीत चुका है। गली में रहने वाले लोग अभी भी खौफजदा हैं। इस गली में रहने वाले लोगों ने बताया कि हादसे के बाद मंडी निरीक्षक के दरवाजे पर लगा बिजली पोल तिरछा हो गया है। क्षतिग्रस्त मकान का मलबा लटक रहा है। यह कभी भी सड़क पर गिर सकता है।
आवास विकास कालोनी निवासी मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र चौहान के घर में रविवार को भीषण विस्फोट के बाद से मोहल्ले के लोगों में अभी भी दहशत है। मंगलवार को दिनभर क्षतिग्रस्त मकान को देखने के लिए भीड़ लगी रही। सुरक्षा के लिए क्षतिग्रस्त मकान के बाहर पुलिस तैनात रही। मकान के बाहर सड़क के कुछ हिस्से की बैरिकेडिंग की गई है। गली में रहने वाले लोगों के अलावा पुलिस या जांच एजेंसियों के अधिकारियों को ही जाने दिया जा रहा है।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि क्षतिग्रस्त मकान का मलबा अभी भी उन लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मलबा दूसरी मंजिल से बाहर सड़क की तरफ लटक रहा है। यह कभी भी सड़क पर गिर सकता है। हादसे के बाद मंडी निरीक्षक के घर के बाहर लगा बिजली पोल तिरछा हो गया है। यह भी हादसे का सबब बन सकता है।
विज्ञापन
रविवार को मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र चौहान के घर में भीषण विस्फोट हो गया था। हादसे में इनकी पत्नी व किरायेदार की बेटी की मौत हो गई है। बेटे सहित चार लोगों का एसजीपीजीआई में गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।
घायलों की सलामती की दुआ में उठ रहे हाथ
रविवार दोपहर नगर की आवास विकास कॉलोनी में हुए भीषण हादसे के बाद हर हाथ घायलों की सलामती के लिए उठ रहा है। लोग हादसे में घायल लोगों की लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। हादसे में मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र की पत्नी आरती व किरायेदार रामकुमार की बेटी आस्था की मौत हो चुकी है। मंडी निरीक्षक का बेटा अंकुर, बेटी आकांक्षा उर्फ अट्टू, बहू सोनम व किरायेदार आशा की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी वेंटिलेटर पर हैं।